भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला IPL के मीडिया राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। 2023 में पहली बार महिला IPL का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड पहले पांच सीजन यानी 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स की नीलामी करेगा।

कंपनियों को खरीदना होगा टेंडर पेपर
बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके मुताबिक मीडिया राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे।
इस डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 5 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2022 है। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को wipl.mediarights@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और इसके बाद ही बोली में हिस्सा लेने की इजाजत होगी। पांच टीमों की नीलामी भी होगी महिला IPL की शुरुआत पांच टीमों से होगी। एक टीम का बेस प्राइस 400 करोड़ रुपए होगा। बोर्ड को उम्मीद है कि हर टीम के एवज में उसे 1000 से 1500 करोड़ रुपए के बीच राशि मिलेगी। टीमों की नीलामी की प्रक्रिया कब शुरू होगी यह भी साफ नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में 2015 से विमेंस T-20 बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है। 2022 में एडिलेड स्ट्राइकर्स से ट्रॉफी जीती थी।
ऑस्ट्रेलिया में 2015 से विमेंस T-20 बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है। 2022 में एडिलेड स्ट्राइकर्स से ट्रॉफी जीती थी।

कई पुरुष लीग से बड़ी होगी महिला IPL
महिला IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स बेचने से BCCI को कितनी रकम मिल सकती है यह अनुमान अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह लीग ब्रॉडकास्ट राइट्स के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश लीग जैसी बड़ी पुरुष टी-20 लीग को पीछे छोड़ सकती है। पाकिस्तान सुपर लीग के 2 सीजन (2022 और 2023) के लिए PCB को करीब 159 करोड़ रुपए (INR) मिले हैं। यानी एक सीजन के लिए करीब 80 करोड़ रुपए। पाकिस्तान से बाहर ब्रॉडकास्ट के लिए PCB को कुछ और रकम मिली है। दूसरी ओर BCCI ने पुरुष IPL के मीडिया राइट्स 5 साल के लिए 48 हजार करोड़ रुपए में बेचे थे। यानी एक सीजन के लिए 9.6 हजार करोड़ रुपए।

मार्च से शुरू होगा महिला IPL
महिला IPL यानी विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग मार्च 2023 में आयोजित होगी। 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विमेंस IPL का पहला सीजन 2 वेन्यू पर खेला जाएगा। 22 मैचों के इस मेगा इवेंट में हर टीम के पास 18 प्लेयर होंगे। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 6 रखी गई है। पांच खिलाड़ी से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

कारवां फॉर्मेट में होंगे मैच
विमेंस IPL कारवां फॉर्मेट में हो सकता है। कारवां फॉर्मेट यानी एक ही शहर में वहां होने वाले सारे मैच खेले जाएंगे। फिर वहां से दूसरे शहर के लिए साड़ी टीमें रवाना होंगी। कोविड के दौरान 2021 में इसी तरह से IPL हुआ था। जब IPL टीमें UAE गई थी। टूर्नामेंट के सारे मैचे 2 वेन्यू पर होंगे। पहला हाफ एक जगह और दूसरा हाफ दूसरे वेन्यू पर खेला जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *