हरियाणा के करनाल के बजीदा रोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर चल रहे 2 व्यक्तियों की टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बजीदा रोड पर स्थित सोना राइस मिल में काम करने वाले बिहार निवासी दीपक व सुरेंद्र मिल से काम खत्म करने के बाद वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर आए थे। जब वह सामान लेकर वापस अपने कमरे पर जा रहे थे तो करनाल से बजीदा की तरफ एक बाइक चालक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आया। उसने सीधे दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें सुरेंद्र (48) व दीपक को चोट आई। वहीं बाइक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मौजूद मिल अन्य कर्मचारी।
अस्पताल में मौजूद मिल अन्य कर्मचारी।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर ही एम्बुलेंस को बुलाया गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए करनाल के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सुरेंद्र निवासी बिहार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे मजदूर दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। वहीं बाइक चालक की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई। बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल के बाहर अन्य मजदूर जानकारी देते हुए।
अस्पताल के बाहर अन्य मजदूर जानकारी देते हुए।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया। सिटी थाना के SHO कमलदीप राणा ने बताया कि परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस बाइक चालक की शिनाख्त में जुटी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज सरकारी अस्पताल में ही चल रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *