नप के 31 वार्डों की सूचियों को प्रशासन की वेबसाइट, उपायुक्त, एसडीएम या नप ईओ कार्यालय में किया जा सकता है अवलोकन, नप ने 5 दिसंबर को किया अंतिम प्रकाशन
खबरनामा हरियाणा/डॉ. राजेश वधवा/ 9896352867
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि नगर परिषद थानेसर के 31 वार्डों की मतदाता सूचियों का फाईनल प्रकाशन 5 दिसंबर को कर दिया गया है। इन सूचियों को प्रशासन की वेबसाइट के साथ-साथ उपायुक्त, एसडीएम थानेसर व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में देखा जा सकता है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मंगलवार को देर सायं बातचीत करते हुए कहा कि नगर परिषद थानेसर के 31 वार्डों की मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट को फाईनल करने के उपरांत 5 दिसंबर को फाईनल मतदाता सूचि तैयार कर ली है और इस सूचि का 5 दिसंबर को ही अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इन सभी फाईनल मतदाता सूचियों को प्रशासन की वेबसाइट, उपायुक्त, एसडीएम व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में किसी कार्यदिवस में अवलोकन किया जा सकता है।
खबरनामा हरियाणा के पेज को ज़्यादा से ज़्यादा लाईक करें और शेयर करें।
Khabarnama Haryana

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *