हरियाण के कैथल स्थित पूंडरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उससे एक मफलर और इयरफोन बरामद हुए हैं। इस घटना को दो बाइक सवारों ने अंजाम दिया है।

युवक के शव को पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाती।
एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाती।

सुनसान जगह पर मारी गोली
मामला गांव फरल में बीती रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक को गोली सुनसान जगह पर मारी गई है। जिस जगह पर गोली मारी, वह गांव का बाहरी इलाका है।

आपसी झगड़ा होने का अंदेशा
वहीं पूंडरी थाना के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसको लेकर जांच शुरू की गई है। यह मामला आपसी झगड़े के होने का अंदेशा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *