-शोभायात्रा के माध्यम से शहर का वातावरण हुआ गीतामय एवं भक्तिमय।
-शोभायात्रा जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरी लोगों ने किया तहे दिल से स्वागत।
-झांकी के माध्यम से दिया गया करो योग रहो निरोग का संदेश–ट्रैफिक पुलिस की झांकी ने दी यातायात नियमों की जानकरी।
-शोभायात्रा में शामिल रही विभिन्न विभागों व संस्थाओं की झांकिया।
अम्बाला, 4 दिसम्बर:-
रामबाग मैदान से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जीयो गीता की झांकी में भव्य गीता पालकी में श्रीमदभगवद गीता को सुशोभित किया गया था जिसकी पूजा-अर्चना कर व शोभायात्रा को झंडी दिखाकर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शुभारम्भ किया। इस शोभायात्रा में विभिन्न विभागों, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा तैयार झांकिया शामिल रही। रामबाग मैदान अम्बाला शहर से आरम्भ हुई यह शोभायात्रा दशहरा मैदान, खन्ना पैलेस, शुक्लकुंड रोड, कपडा मार्किट, हनुमान मंदिर चौक, रेलवे रोड, आर्य समाज मंदिर, केपीएके स्कूल, प्रेम मंदिर धर्मशाला, खन्ना पैलेस होते हुए रामबाग मैदान पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में आईकेजे केयर फाउंडेशन, श्री वैष्णो देवी मंदिर सैक्टर-10, ब्रहम कुमारी, ब्रहमकुमारी निजी रथ, भारतीय योग संस्थान, यादव सभा आदि की झांकिया शामिल थी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों से गुजरी। शोभायात्रा का लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया। इन झांकियों ने जहां गीता का संदेश दिया वहीं शोभायात्रा जहां से भी गुजरी वहां का वातावरण धार्मिक एवं गीतामय हो गया। शोभायात्रा में स्कूली विद्यार्थी संस्कृत में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर रहे थे। ट्रैफिक पुलिस की झांकी द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी तथा सडक़ सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी झंाकी के माध्यम से दी गई। स्वास्थ्य विभाग की झांकी द्वारा स्वास्थ्य संबधी जागरूक किया गया। भारतीय योग संस्थान अम्बाला ईकाई अर्बन की झांकी द्वारा करो योग रहो निरोग का संदेश दिया गया।
झांकियों पर भगवान कृष्ण, अर्जुन की वेशभूषा में सजे कलाकार तथा राधा-कृष्ण की झांकी तथा अभिमन्यू वध का दृश्य हर देखने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा में गीता जी का रथ जिसमें श्रीमदभगवदगीता विराजमान थे।
इस अवसर पर डीडीपीओ दिनेश कुमार, जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जीयो गीता के जिला अध्यक्ष रविन्द्र चोपडा, सनातन मंच सभा के अध्यक्ष महेश, सामाजिक संस्थाओं के जिला समन्वयक राकेश मक्कड़, जिला मत्स्य अधिकारी रवि भाठला, जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी, रैडक्रास सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी, बाल कल्याण परिषद अधिकारी शिवानी सूद, डिप्टी डीईओ रेणू अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी शहजादपुर ज्योति सभ्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी साहा अर्चना, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी, एआईपीआरओ मनोज वालिया, प्रिसीपल श्याम सुंदर शर्मा, सीडीपीओ मीक्षा रंगा, सीडीपीओ सुमन सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *