आतंकी संगठन अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन अपने पालतू कुत्तों पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग करता था। इस बात का खुलासा उसके बेटे उमर ने किया है। इतना ही नहीं उसने एक इंटरव्यू में खुद को ओसामा का विक्टिम बताया।

ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ के मुताबिक, कतार आए ओसामा के सबसे बड़े बेटे उमर ने कहा- मेरे पिता चाहते थे कि मैं उनके नक्शे कदमों पर चलूं। मैं ऐसा नहीं चाहता था। हम जब अफगानिस्तान में रहते थे तो वो मुझे हथियार चलाना की ट्रेनिंग देते थे। उन्होंने हमारे पालतू कुत्ते पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग भी की थी।

ये तस्वीर ओसामा और उसके बेटे उमर (बाएं) की है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, उमर ने अपने पिता ओसामा के साथ बुरा समय बिताया। वो इसे भुलना चाहते हैं।
ये तस्वीर ओसामा और उसके बेटे उमर (बाएं) की है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उमर ने अपने पिता ओसामा के साथ बुरा समय बिताया। वो इसे भुलना चाहते हैं।

उमर बोले- पिता की हरकत से दुखी था
जानवरों पर हो रहे केमिकल एक्सपेरिमेंट के बारे में बात करते हुए उमर ने कहा- मैंने अपनी आंखों से देखा है। मेरे पालतू कुत्ते पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग की गई थी। मुझे ये बिल्कुल ठीक नहीं लगा। मैं इससे काफी दुखी था। मेरे लिए ये देखना बहुत मुश्किल था। मैं बस ये सब भूलना चाहता हूं।

उमर काफी छोटे थे जब उन्होंने अपने पालतू कुत्ते पर हुए एक्सपेरिमेंट को देखा। उन्होंने कहा कि पिता ओसामा उन्हें AK-47 और रूसी टैंक चलाना सिखाते थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *