हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित आज करेंगे संत सम्मेलन और महाआरती में शिरकत, योग गुरू स्वामी रामदेव भी कर सकते हैं कार्यक्रम में शिरकत, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांय 2 बजे होगा संत सम्मेलन
कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में देश के जाने-माने संत विश्व शांति और समाज कल्याण को लेकर विचार और मंथन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह मंथन और विचार तीन दिसम्बर को सांय 2 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर में होने वाले संत सम्मेलन में होगा। इस संत सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय व पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित होंगे। इसके अलावा योग गुरू स्वामी रामदेव भी संत सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं।
सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने शुक्रवार को देर सांय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में भी संत सम्मेलन एक आकर्षण का केन्द्र रहेगा। हर वर्ष संत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और जाने-माने संत गीता के उपदेशों को लेकर विचार और मंथन करते हैं ताकि लोग पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के साथ जुड़ सकें और समाज कल्याण में अपना योगदान दे सकें। इस बार भी महोत्सव में 3 दिसम्बर को सांय 2 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संत सम्मेलन को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिये विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियां भी लगा दी गई हैं। इस संत सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय व पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित होंगे। इसके अलावा योग गुरू स्वामी रामदेव भी संत सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं। इस संत सम्मेलन के बाद दोनो राज्यपाल देर सांय महाआरती कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि संत सम्मेलन को सफल बनाने में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का अहम योगदान रहेगा। इस संत सम्मेलन में संत रवि शाह, संत ज्ञानेश्वर, संत सम्पूर्णानन्द, स्वामी बंसीपुरी, संत ब्रह्म दास, बाबा भूपेन्द्र सिंह, स्वामी धर्मदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, बाबा गुरविन्द्र, आचार्य विवेक मुनि, संत सत्यानन्द, स्वामी सतपाल जी महाराज, स्वामी साक्षी गोपाल सहित अन्य जाने-माने संतजन भाग लेंगे। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि संत सम्मेलन में पहुंचकर समाज कल्याण के लिए आगे आएं। इस सम्मेलन में जो विचार-विमर्श होगा, उससे समाज के लोगों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस संत सम्मेलन में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है और लगातार अपील की जा रही है कि महान लोगों के विचारों को सुनने के लिये संत सम्मेलन में जरूर शिरकत करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *