हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह आज अपने निवास पर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। बृजेंद्र सिंह आदमपुर उपचुनाव और पंचायती चुनावों के बाद पहली बार जनसमस्याएं सुनेंगे। साथ ही वे अपने समर्थक सरपंचों और अन्य पंचायती सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

उपचुनाव के बाद पहली बार सुनेंगे जनसमस्याएं
सांसद बृजेंद्र सिंह अपने स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। वे अधिकारियों को पब्लिक के समक्ष ही डांटते हैं, चाहे वह दिशा की मीटिंग हो या अन्य सरकारी मीटिंग। सांसद प्रोग्रेस रिपोर्ट में कोताही और काम में देरी पर जमकर हिसार के अधिकारियों की क्लास लगा चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे हैं सांसद
बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। आईएएस से त्यागपत्र देकर बृजेंद्र सिंह ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से साल 2019 का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *