हरियाणा के रोहतक के महम में करीब एक माह पहले हुए सन्नी सुसाइड मामले को लेकर महम विधायक और पुलिस आमने-सामने हो गई है। महम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हेमेंद्र मीणा ने निर्दलीय विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ASP ने यह भी कहा कि विधायक उन पर आत्महत्या के मामले में बिना किसी सबूत के एक महिला को गिरफ्तार करने का नाजायज दबाव बना रहे हैं।

वहीं विधायक कुंडू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ASP अफसरशाही का रौब दिखा रहे हैं। उनके अहंकार है। कानूनी कार्रवाई तो पुलिस अफसर के खिलाफ होनी चाहिए। अफसर की एक गरिमा होती है और उन्हें उसके दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

एएसपी हेमेंद्र मीणा
एएसपी हेमेंद्र मीणा

वहीं एएसपी ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी व एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ शिकायत दी गई है।

सवा माह पहले हुई थी आत्महत्या
महम में करीब सवा महीने पहले सन्नी छाबड़ा द्वारा आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें पैसे एंठने व दबाब बनाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर स्कूल संचालिका सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सन्नी छाबड़ा के परिवार वालों व क्षेत्रवासियों ने महम के लघु सचिवालय में धरना भी दिया था। करीब 5 दिन तक चले धरने के बाद एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद धरना तो खत्म हो गया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

एसपी ने गठित की थी SIT
सन्नी सुसाइड मामले में एसपी उदय सिंह मीना ने SIT का गठन किया था। जिसका नेतृत्व महम एएसपी को देने की बजाए जांच रोहतक के एएसपी को सौंपी। वहीं आरोपी पक्ष द्वारा भी सन्नी व उसके परिवार वालों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसपी उदय सिंह मीणा

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *