हरियाणा में जिला परिषद और पंचायत समितियों के परिणामों ने भले ही राजनीतिक दलों को निराश किया हो, लेकिन इसके बाद भी सियासतदान जिलों की चेयरमैनी हथियाने की जुगाड़ में लग गए हैं। BJP में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस-INLD के नेता भी तैयारी में लगे हुए हैं। हरियाणा AAP ने दो जिलों की चेयरमैनी के लिए ताल ठोक दी है।

जिलों में पहुंचे BJP नेता
हरियाणा BJP के नेता जिलों में पहुंच गए हैं। रोहतक में हुई एक अहम मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष OP धनखड़ खुद मौजूद रहे। साथ में पार्टी के स्टेट इंचार्ज बिप्लब देब भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्रदेश व जिलों के पदाधिकारियों को अपने अपने जिलों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पंचायत चुनाव के आए परिणामों को लेकर भी समीक्षा की गई।

दो जिलों की चेयरमैनी पर AAP की नजर
हरियाणा में जिला परिषदों के चुनाव में AAP को 15 सीटों पर विजय हासिल हुई है। इसके बाद अब पार्टी दो जिलों में चेयरमैन पद पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। पार्टी ने दावा किया है कि 28 निर्दलीय वार्ड पार्षद संपर्क में हैं, जो जल्द ही आप की सदस्यता लेने जा रहे हैं। पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि अआप के 214 सदस्य, समर्थक और पदाधिकारी ब्लॉक समिति सदस्य चुने गये हैं।

कांग्रेस-INLD भी तैयारियों में जुटी
हरियाणा कांग्रेस और INLD के नेता भी जिलों की चेयरमैनी हथियाने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ ही पार्टी अध्यक्ष उदयभान जिलों के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। INLD का हालांकि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन फिर भी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं उनके 10 उम्मीदवारों को समर्थन दिया था। इसके साथ ही कई निर्दलीय पार्टी के संपर्क में हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *