मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सन्निहित सरोवर का किया औचक निरीक्षण, केडीबी और श्री ब्राह्मण तीर्थोद्घार सभा विधायक के साथ मिलकर तैयार करे योजना

खबरनामा हरियाणा/डॉ. राजेश वधवा/ 9896352867
कुरुक्षेत्र 29 नवंबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर को भी विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इस तीर्थ का भी पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के तीर्थों को विकसित करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इस गीता स्थली को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए ज्योतिसर में लगभग 206 करोड़ रुपए के बजट से महाभारत थीम प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सन्निहित सरोवर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी जी महाराज का श्रीब्रह्मïण एवं तीर्थोंद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी तथा प्रधान सचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का वेद मंत्रों के साथ तीर्थ पुरोहितों ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थ स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थ को बारीकी से निरीक्षण किया। यहां पर सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने सन्निहित सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर कुछ मांगे भी रखी। इतना ही नहीं विधायक सुभाष सुधा ने सन्निहित सरोवर पर ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर गीता महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के बारे में भी एक प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि सन्निहित सरोवर का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई जाएगी। इस योजना में केडीबी और श्री ब्राह्मण तीर्थोद्घार सभा का पूरा सहयोग लिया जाएगा। सभी के साझे विचारों के बाद ही एक प्रस्ताव तैयार होगा। इस प्रस्ताव के अनुसार सन्निहित सरोवर का विकास किया जाएगा। इसके अलावा अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के अलावा सन्निहित सरोवर पर भी कार्यक्रमों के साथ जोड़ने की योजना पर विचार किया जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर डीजीपी पीके अग्रवाल, उपायुक्त शांतनु शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *