राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे महोत्सव का शुभारंभ, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणा व मध्य प्रदेश पवेलियन, शिल्प मूर्तिकला उद्यान और विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी करेंगे उद्घाटन, सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, सभी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की पूरी
कुरुक्षेत्र 28 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज मंगलवार पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन से होगा। इस बार गीता जयंती का पर्व 4 दिसंबर को मनाया जाएगा और इस पर्व से पहले 29 नवंबर को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता पूजन, ब्रह्मसरोवर पूजन और गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति का कार्यक्रम सुबह करीब 10.40 बजे होगा। इस महोत्सव का आगाज करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का सरस और शिल्प मेला 19 नवंबर से शुरु हो चुका है और इस महोत्सव का विधिवत रुप से शुभारंभ 29 नवंबर को होगा तथा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 4 दिसंबर गीता जयंती के पर्व तक चलेंगे। हालांकि सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव के शुभारंभ की तैयारियां ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में की जा रही है। इस महोत्सव में 29 नवंबर को सुबह 9 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ व गीता पूजन होगा। इस गीता पूजन व यज्ञ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्ण आहुति डालकर विधिवत रूप से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित सभी मेहमान जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय हाइटेक प्रदर्शनी, हरियाणा पवेलियन, शिल्प मूर्तिकला उद्यान, मध्यप्रदेश पवेलियन का भी विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में दोपहर 12.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत रूप से शिलान्यास करेंगी। इसके उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों के लिए कमेटियों का गठन पहले से ही कर दिया गया है और नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इस महोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार के आयोजन की जिम्मेवारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी गई है। यह सेमिनार 3 दिन तक चलेगा। इसके अलावा 3 दिसंबर को संत सम्मेलन, 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, 4 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ, 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक भजन संध्या व प्रादेशिक व्यंजनों के साथ-साथ हरियाणा व मध्य प्रदेश पवेलियन भी आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा और 4 दिसंबर को दीपोत्सव मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
उपायुक्त ने कहा कि 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीमद भगवद गीता का संपूर्ण पाठ होगा। इसके उपरांत सायं 4 बजकर 30 मिनट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर बाग में भजन संध्या व महाआरती और सायं 6 बजे मुख्य पंडाल मेला क्षेत्र में प्रथम स्लॉट में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कृष्णा सिक्यूएंस प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुति और दूसरे स्लॉट में उत्तर हरियाणा सांस्कृतिक केंद्र के कुमार विशु एंड ग्रुप भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *