श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं। इनकी लंबाई 5 से 6 इंच की है। पुलिस ने कहा कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े इन्हीं चाकू से किए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है। इसीलिए जांच के लिए इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

पूछ्ताछ के दौरान आफताब ने कहा था कि श्रद्धा के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया था। अभी तक वह आरी नहीं मिली है। यह जानकारी पुलिस सोर्स ने PTI को दी है।

पूछताछ के दौरान बीमार लग रहा था आफताब
गुरुवार को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए। PTI के मुताबिक, सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है।

ये तस्वीर रोहिणी के FSL की है। पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रोसेस के लिए पुलिस यहां आफताब को दोपहर करीब 1 बजे लेकर आई थी।

भायंदर की खाड़ी में मोबाइल की तलाश
महाराष्ट्र और दिल्ली की पुलिस महाराष्ट्र की भायंदर खाड़ी में आफताब का मोबाइल तलाश की। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई। इस केस की जांच के लिए पिछले महीने वसई की माणिकपुर पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसने अपने दो मोबाइल में से एक यहां फेंक दिया था।

आफताब के दो मोबाइल की तलाश के लिए पुलिस ने भायंदर खाड़ी में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

अब तक के सबसे बड़े अपडेट्स…

  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस मामले पर मेरी नजर है। हत्या करने वाले को कम से कम समय में कड़ी सजा दी जाएगी।
  • आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार से शुरू हुआ। सर्दी-बुखार की वजह से बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया था।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में जांच के दस्तावेजों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आफताब ने पहले गला दबाकर श्रद्धा का मर्डर किया और इसके बाद उसके टुकड़े किए।
  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब का एक कॉमन फ्रेंड भी सामने आया है, जो ड्रग्स बेचा करता था। यह भी पता चला कि श्रद्धा और आफताब के बीच कई बार ब्रेकअप हुआ था, हालांकि बाद में दोनों सुलह कर साथ रहने लगते थे।

आज का सबसे बड़ा अपडेट: लगातार दूसरे दिन आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा

1. श्रद्धा की हत्या पर चुप रहने पर BJP ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा
मुंबई में भाजपा नेता आशीष शेलार ने पूर्व CM उद्धव ठाकरे पर श्रद्धा की हत्या मामले में कुछ न बोलने पर हमला किया है। शेलार ने कहा कि मुंबई की एक लड़की की आफताब ने हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए, लेकिन उद्धव ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।

2. पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद आफताब का नार्को टेस्ट होगा
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को अभी भी कई सबूत नहीं मिले हैं। जैसे शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए जाने वाली आरी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आफताब ने गुस्से में श्रद्धा की हत्या की है या फिर प्लान करके मर्डर किया है। इन्हीं सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट करेगी। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद ही नार्को होगा।

3. श्रद्धा का 2 साल पहले का शिकायत पत्र सामने आया
एक दिन पहले बुधवार को श्रद्धा की एक पुलिस कम्प्लेंट मीडिया में आई थी। 23 नवंबर 2020 की इस कम्प्लेंट में श्रद्धा ने पुलिस से कहा था कि आफताब ने उसे जान से मारने की कोशिश की। अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर देगा। यानी मर्डर से 2 साल पहले श्रद्धा ने जो शिकायत की थी, वैसा ही आफताब ने किया। इस शिकायत पत्र के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

श्रद्धा ने 2 साल पहले मुंबई पुलिस में शिकायत दी थी- आफताब टुकड़े-टुकड़े कर देगा

मीडिया रिपोर्ट्स में श्रद्धा के इस लेटर की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। इसमें श्रद्धा ने पुलिस से कहा है- आज आफताब ने मुझे मारने की कोशिश की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *