राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 नवंबर को करेंगे राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन, 30 विभागों की तरफ से रखे जाएंगे आधुनिकतम मॉडल, महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के प्रयासों से पहली बार लगेंगा दर्शनीय पंडाल, 4 दिसंबर तक चलेंगी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी
कुरुक्षेत्र 25 नवंबर हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के विशेष प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर भव्य और दर्शनीय पंडाल लगाया जा रहा है। इस पंडाल में हरियाणा के विकास की तस्वीर को दर्शाया जाएगा। इस वर्ष पहली बार हाइटेक प्रणाली से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 नवंबर को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में पहली बार प्रगति मैदान में लगने वाले हरियाणा पंडाल की तर्ज पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का पंडाल बनाया जाएगा। इस पंडाल का निर्माण करने का जिम्मा एक एजेंसी को सौंपा गया है। इस एजेंसी ने पुरुषोत्तमपुरा बाग रथ के पास वाले क्षेत्र में पंडाल लगाने का कार्य शुरु कर दिया है। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में लगभग 30 विभागों की नवीनतम योजनाओं पर आधारित मॉडलों को रखा जाएगा और पिछले 8 सालों की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को भी दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। इस महोत्सव में हजारों-लाखों की संख्या में लोग इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और 29 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के विकास की तस्वीर नजर आऐगी। यह प्रदर्शनी 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी।
अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, स्कीमों की जानकारी से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में महानिदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा निदेशालय, महानिदेशक अभिलेखागार विभाग, महानिदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, महानिदेशक कृषि विभाग, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड, हरियाणा राज्य उद्योग एवं सरंचना विकास कारपोरेशन लिमिटेड, ड्रोन इमेज एंड इन्फोरमेशन सिस्टम हरियाणा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, हैफेड, हरियाणा साईंस एवं तकनीकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स विकास कारपोरेशन लिमिटेड, हरियाणा महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कृषि मार्केटिंग बोर्ड, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हरियाणा राज्य फेडरेशन ऑफ कोपरेटिव शुगर मिल लिमिटेड, हरियाणा पर्यटन विभाग, बागवानी विभाग, कौशल विकास एवं ओद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा स्पेस ऐप्लिेकशन सेंटर, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, एग्रो इंडस्ट्रियल कारपारेशन लिमिटेड, ऊर्जा एवं नवीनीकरण विभाग, कुरुक्षेत्र-करनाल कारपोरेशन मिल्क प्रोडक्शन यूनियन, पौंड एवं वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथोरिटी, काडा डिविजन हिरमी की तरफ से अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *