कुरुक्षेत्र, 24 नवंबर। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का शहादत दिवस सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। ट्रस्ट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थम्बड, माडर्न एजुकेशन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधोया, राजकीय प्राथमिक व कन्या माध्यमिक विद्यालय अधोया में कार्यक्रम किए गए। सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के पदाधिकारियों ने इतिहास में धर्म, सिद्धांत और मानवता की रक्षा के लिए नि:स्वार्थ बलिदान देने वाले नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज की शहादत को नमन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी गुरु साहिब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट के स्टेट कोआॅर्डिनेटर पवन पराशर ने गुरु चरणों में अरदास करके किया। पराशर ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि हमे अपने गुरुओं के दर्शाए मार्ग और विचारों पर चल कर अपने अनमोल जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज एक महान विचारक, योद्धा, पथिक व अध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने धर्म, मातृभूमि और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, इसीलिए उन्हें ‘हिंद की चादर’ कहा जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश पराशर, गुरमेल दहिया, प्राचार्या मन भावनी भल्ला, नीरज कुमार, जितेन्द्र शर्मा, मिनाक्षी शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए पराशर और सेवा ट्रस्ट यूके का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने और सहयोग की कामना की। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से विद्यार्थियो, अध्यापको व अन्य स्टाफ को डाबर का जूस प्रसाद स्वरूप दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *