अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 29 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीता महोत्सव का करेंगे आगाज, 2 सालों के बाद फिर से थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी एक साथ करेंगे वैश्विक गीता पाठ, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहली बार जनसंपर्क विभाग की हाईटेक प्रदर्शनी का होगा आयोजन, मध्यप्रदेश पार्टनर प्रदेश की प्रदर्शनी भी करेगी पर्यटकों को आकर्षित, महोत्सव में नेपाल होगा भागीदारी देश
कुरुक्षेत्र 21 नवंबर उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और लोक कलाओं की भव्यता से कोरोना काल के बाद फिर से चार चांद लग गए है। इस महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ के घाटों पर लुप्त हो रही लोक संस्कृति की झलक को सहजता से देखा जा सकता है। इस देश की संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण करने वाला यह महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक मुकाम हासिल कर चुका है। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का विधिवत रूप से आगाज 29 नवंबर को करीब 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन, ब्रह्मसरोवर के जल से आचमन के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है, जिसमें सरस और शिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में 29 नवंबर को प्रात: 9 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं गीता पूजन, प्रात: 11.15 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं भागीदार प्रदेश मध्य प्रदेश पवेलियन का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे श्रीमद्भगवद्गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन, दोपहर 2 बजे गीता स्थली ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, सायं 4.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं 6 बजे मुख्य पंडाल मेला क्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। इसी प्रकार 30 नवंबर को प्रात: 10 बजे पवित्र ग्रंथ गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, प्रात: 10 बजे ही सीनेट हॉल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, प्रात: 11 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 4.30 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं 6 बजे मुख्य पांडाल मेला क्षेत्र ब्रहमसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को प्रात: 10 बजे पवित्र ग्रंथ गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का सम्पूर्ण पाठ, प्रात: 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे ही सीनेट हॉल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का समापन सत्र, दोपहर 2 बजे गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे सीनेट हॉल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का समापन सत्र, सायं 4.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं 6 बजे मुख्य पंडाल मेला क्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन, 2 दिसंबर को प्रात: 10 बजे पवित्र ग्रंथ गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, प्रात: 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर 48 कोस सम्मेलन, सायं 4.30 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं 6 बजे मुख्य पांडाल मेला क्षेत्र ब्रहमसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को प्रात: 10 बजे पवित्र ग्रंथ गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का सम्पूर्ण पाठ, प्रात: 10 बजे ही श्रीकृष्ण संग्रहालय में गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह, प्रात: 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर संत सम्मेलन, सायं 4.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं 6 बजे मुख्य पंडाल मेला क्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा, 4 दिसंबर को प्रात: 10 बजे गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भगवद्गीता का सम्पूर्ण पाठ एवं गीता यज्ञ, प्रात: 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे थीम पार्क कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ, दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सामने से गीता शोभा यात्रा, सायं 5 बजे ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर एवं ज्योतिसर में दीपोत्सव, सायं 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर गीता महाआरती एवं दीप दान, सायं 6.30 बजे मुख्य पांडाल मेला क्षेत्र ब्रहमसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन 1 नवंबर 2022 से शुरु हो गया है, जिसमें 1 नवंबर से ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और यह प्रतियोगिता 18 नवंबर 2022 तक चली। इसी प्रकार 18 नवंबर को गीता रन का आयोजन किया गया, 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रस्तर मूर्तिकला प्रदर्शनी, सरस व शिल्प मेला, सायं 4.30 बजे भजन संध्या, सायं 5.30 बजे महाआरती, 18 नवंबर से 20 नवंबर ब्रह्मसरोवर एवं नगर के प्रमुख स्थल भितिचित्र अलंकरण, 18 नवंबर से 20 नवंबर कैनवास चित्रकला कार्यशाला, 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक सायं 5.45 बजे ज्योतिसर में महाभारत एवं गीता आधारित लाइट एंड साउंड शो, 19 नवंबर से 27 नवंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पूज्य मोरारी बापू द्वारा श्रीराम कथा, 28 नवंबर से 4 दिसंबर दोपहर 1 से 4 व सायं 4 से 6 बजे तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में सम्राट शंकर जादूगर द्वारा जादू कला का प्रदर्शन, 29 नवंबर से 6 दिसंबर पर सायं 5.30 बजे सन्निहित सरोवर पर आरती, पुरुषोत्तमपुरा बाग में धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनियां, गीता पुस्तक मेला एवं रंगोली प्रतियोगिता, 29 नवंबर को सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए गीता श्लोकाच्चारण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, 4 दिसंबर को 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों पर दीपोत्सव आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी व अन्य संस्थाओं द्वारा 19 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *