-उपायुक्त शांतनु शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे गीता यज्ञ में
-कुरुक्षेत्र के प्रत्येक घर में हो गीता पाठ यही सभा का उद्देश्य : जयनारायण शर्मा
कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के अवसर पर 30 नवंबर बुधवार को प्रात: दस बजे सन्निहित सरोवर पर गीता यज्ञ तथा गीता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर भाग लेंगे। यह जानकारी सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि गीता यज्ञ के पश्चात गीता वितरण कार्यक्रम किया जाएगा और सभा द्वारा गीता की 501 प्रतियां श्रद्धालुओं में वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभा का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र के प्रत्येक घर में गीता जी पहुंचे और गीता पाठ के संस्कार आने वाली पीढ़ी को मिलें। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद संस्कृत विद्यालय के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विश्व कल्याण हेतू गीता यज्ञ में उपायुक्त शांतनु शर्मा के करकमलों से पूर्ण आहुति डलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभा प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय रूप से बढ़चढ़कर भाग लेती है।
सभा द्वारा सन्निहित सरोवर पर प्रतिदिन संध्याकालीन आरती का आयोजन भी किया जाता है, जिसका शुभारंभ गत वर्ष सितंबर 2021 में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने किया था। तीर्थ की संध्या कालीन आरती में विशिष्ट अतिथि तथा गणमान्य व्यक्ति शामिल होते रहते हैं। सभा द्वारा संचालित वेद संस्कृति विद्यालय से ब्राह्मण आरती करवाते हैं। जयनारायण शर्मा ने बताया कि सभा द्वारा कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार धर्मशालाओं का प्रबंधन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सभा एक दर्जन मंदिरों का प्रबंधन भी करती है। सभा की ओर से संचालित वेद पाठशाला में 50 विद्यार्थियों को निशुल्क कर्मकांड की शिक्षा आचार्य नरेश के सान्निध्य में दी जाती है। इन विद्यार्थियों को सभा की ओर से छात्रावास एवं खाने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाइ्र जा रही है। सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने जानकारी दी कि सभा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष गीता यज्ञ तथा गीता वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है और प्रशासन के सहयोग से अनेक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी बताया कि सभा द्वारा पिछले दो वर्षों से नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से वामन द्वादशी मेले का
आयोजन भी किया जा रहा है। इस मेले का पुर्नजागरण सितंबर 2021 में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के कर कमलों से हुआ था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *