चंडीगढ़ पुलिस के 2 इंस्पेक्टर्स यूटी के विजिलेंस विभाग में अब अपनी सेवाएं देंगे। 2 सालों के लिए डेपुटेशन पर उनकी यह सेवाएं रहेंगी। इनके नाम चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूर कर लिए हैं। इनमें इंस्पेक्टर रणजोध सिंह और इंस्पेक्टर शादी लाल शामिल हैं। हाल में सेक्रेटरी(विजिलेंस) बनाए गए IAS यशपाल गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

यूटी प्रशासक के एडवाइजर एंव चीफ विजिलेंस अफसर धर्म पाल ने इन नामों को मंजूरी दी है। इंस्पेक्टर रणजोध सिंह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में हैं। वहीं इंस्पेक्टर शादी लाल यूटी के सिक्योरिटी विंग में तैनात हैं। जल्द दोनों विजिलेंस सेल में अपनी ड्यूटी देंगे।

वहीं जानकारी के मुताबिक यूटी प्रशासन अपने विजिलेंस सेल को मजबू करने जा रहा है। अक्सर चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में रिश्वत मामलों में लोग यूटी विजिलेंस की बजाय CBI को शिकायत देते हैं। जिन पर तुरंत कार्रवाई भी होती है। वहीं विजिलेंस विभाग के पास कई भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें लंबित पड़ी रहती हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत इस नंबर पर दें
चंडीगढ़ विजिलेंस विभाग ने हाल ही में एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है। यूटी प्रशासन के किसी भी विभाग में यदि कोई कर्मी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत 8360817378 नंबर पर दी जा सकती है। वहीं sspvigc.chd@nic.in तथा vigilance-chd@nic.in पर ईमेल भी की जा सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। किसी भी विभाग, बोर्ड या कॉर्पोरेशन में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *