कुरुक्षेत्र 16 नवंबर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सीनियर कोच मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल विभाग की तरफ से गीता रन मैराथन का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। इस गीता रन मैराथन के लिए कोई भी महिला व पुरुष जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कार्यालय में सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकता है।
उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को ब्रह्मसरोवर से शुरू होने वाली गीता मैराथन के लिए पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इस मैराथन का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर किया जाएगा। इसके लिए कोई भी महिला एवं पुरुष खेल विभाग के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकता है। इस मैराथन को भी आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोडकर आयोजित किया जाएगा। इस मैराथन के विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मैराथन की तमाम तैयारियां उपायुक्त शांतनु शर्मा की देख रेख में की जा रही है। इन आदेशों के बाद खेल विभाग का लक्ष्य है कि इस मैराथन में अधिक से अधिक महिला व पुरुष खिलाडी अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *