कुरुक्षेत्र की समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से महोत्सव के कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल, महोत्सव के दौरान सभी संस्थाएं अपने प्रतिष्ठानों, मंदिरों और गुरुद्वारों पर करेंगी रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था, शहर के चौंकों का भी होगा सौन्दर्यकरण, समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से दिए महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सुझाव
कुरुक्षेत्र 14 नवंबर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सरकार का मेहमान होगा। इस विषय को जहन में रखकर सरकार, प्रशासन और धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की तरफ से हर प्रकार की तैयारियां करने का प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिष्ठानों, मंदिरों, गुरुद्वारों पर संस्थाओं के सहयोग से रंग बिरंगी लाइट लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं सभी संस्थाओं से अपील की जा रही है कि सभी संस्थाएं अपने-अपने अधीनस्थ चौंकों का सौंदर्यीकरण भी किया जाए।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को सर्किट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र के संतों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान शहर के विभिन्न संतों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 को यादगार और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और संस्था द्वारा महोत्सव के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की है। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र के छोटे से गीता जयंती कार्यक्रम केा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का स्वरुप देने का काम आज से लगभग 7 साल पहले किया गया था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शिल्प और सरस मेले का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा और मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा।
उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के दौरान अपने-अपने प्रतिष्ठानों में लगातार कार्यक्रम करने का प्रयास करने के साथ-साथ सरकार और प्रशासन का भी हर संभव सहयोग भी करना होगा। सभी अपने-अपने स्तर पर हर कार्यक्रम में भाग लेने का प्रयास करें और महोत्सव से पहले एक ऐसा माहौल तैयार करें कि हर कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरफ खींचा चला आए। इससे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को और अधिक मुकाम मिलेगा। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गीता महोत्सव पर भंडारे लगाने, प्रदर्शनी लगाने, नगर शोभा यात्रा निकालने, दूर दराज से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करने, अपने प्रतिष्ठानों पर लाइटिंग लगाने, दीप दान कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने और चौंकों पर लाइट लगाने जैसे विषयों को रखा है। इस दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं रखी विधायक ने उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *