आरोपी ने खुद को बताया CISF कर्मी
कुरुक्षेत्र:

शातिर साइबर ठग द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त की माता के साथ एक लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने लुधियाना (पंजाब) में स्थित अपने घर को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ बताकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अतिरिक्त उपायुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि वह हिरमी में रह रहे हैं। उनकी माता डॉ. नीना नाहरा ने अपने लुधियाना स्थित घर की पहली मंजिल को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देने के एक व्यक्ति दीपक ने उनके साथ संपर्क किया।
उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह गुजरात में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में है। उसको लुधियाना में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह लुधियाना में उनके घर की पहली मंजिल पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने भी दीपक से उसके फोन नंबर पर बात की थी।
आरोपी ने उनको भी सीआईएसएफ के साथ काम करने का दावा किया था और 15 नवंबर तक लुधियाना में उनके घर शिफ्ट होने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उनकी माता ने नए किराएदार के लिए कागजी काम कराना जारी रखा।
इस दौरान आरोपी उनकी माता के अकाउंट को धोखाधड़ी से हैक करके पहले 23, 999 रुपये, छह नवंबर शाम 24 हजार रुपये, 47,999 रुपये और 24,999 सहित एक लाख 20 हजार 997 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *