खेल मंत्री संदीप ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित, दीपक गर्ग जैसे युवा करते है सभी को प्रेरणा देने का काम
पिहोवा 7 नवंबर कस्बे के व्यापारी दीपक गर्ग ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। दीपक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। यह प्रशस्ति पत्र इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से भेजा गया है।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि दीपक गर्ग जैसे युवा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो अपने व्यस्त कारोबारी समय में से सेहत के लिए टाइम निकाल कर खुद को फिट रख रहे हैं। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। दीपक गर्ग ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से हाल ही में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें उन्होंने ट्रेडमिल पर एक घंटा 40 मिनट लगातार दौड़ कर 15 किलोमीटर की दूरी तय की। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। बकायदा आयोजकों की तरफ से अपने अकाउंट्स पर इसकी जानकारी भी शेयर की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *