11 नवम्बर से 18 नवम्बर के बीच कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों सत्र 2022-23 (सैकेंड टर्म) के पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि योग्य उम्मीदवार जो यूजीसी/सीएसआईआर नेट जेआरएफ (वैधता अवधि के साथ)/ यूजीसी/सीएसआईआर-नेट/शिक्षक फैलोशिप धारक/डीएसटी इंस्पायर फैलो (वैधता अवधि के साथ)/गेट(वैधता अवधि के साथ)/ जीपैट धारक हैं, वे सभी योग्य उम्मीदवार 11 नवम्बर से 18 नवम्बर के बीच विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीएचडी अधिसूचना बारे फीस, श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या और निर्देश आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *