उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया ने ब्रहमसरोवर पर अंतिम तैयारियों का लिया जायजा, युद्घिष्ठïर घाट पर होगा साधु संतों का शाही स्नान, पुलिस ने शहर में नाका पर सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत, मीडिया के लिए थीम पार्क में बनेंगी पार्किंग
कुरुक्षेत्र 23 अक्टूबर उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र सूर्य ग्रहण का स्पर्श सायं 4 बजकर 27 मिनट पर होगा और सायं 5 बजकर 39 मिनट सूर्यास्त पर मोक्ष का समय होगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ और पिहोवा तीर्थ सहित अन्य सरोवरों में लगभग 5 लाख श्रृद्घालु आस्था की डूबकी लगाएंगे। इसके अलावा देश के कोने-कोने से महान साधु संत भी शाही स्नान करेंगे। इन संतों के लिए युद्घिष्ठïर घाट पर शाही स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से श्रृद्घालुओं के लिए हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा रविवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पर सूर्य ग्रहण मेला को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एएसपी कर्ण गोयल ने ब्रहमसरोवर की जा रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मïसरोवर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एचसीएस अधिकारी, 6 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन की तरफ से श्रद्घालुओं के लिए बिजली, पीने के पानी, शौचालयों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रकार के इंतजाम कर दिए गए है। सूर्य ग्रहण मेले में भीड़ पर नियंत्रण रखने और सुरक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस का फोकस रहेगा। इसलिए मेला क्षेत्र को 20 सैक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा पिहोवा, ज्योतिसर में भी पुलिस फोर्स की नियुक्ति की गई है। इस मेले में तकरीबन 3500 पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले में संयुक्त रुप से हेल्प डेस्क बनेंगे, विभिन्न जगहों पर रिशसेपशन सेंटर, केडीबी के सभागार में मीडिया सेंटर, हजारों लोगों के लिए मेला क्षेत्र में सोने की व्यवस्था, ब्रहमसरोवर की सदरियों तथा धर्मशालाओं में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर और कैम्परों की व्यवस्था की गई है, मोबाईल शौचालय, लाईटिंग, पार्किंग, बचाव टीमों, मेडिकल कैम्प, फायर फाईटिंग और मेजर नाका प्वाईंट सहित तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। सूर्य ग्रहण मेले को लेकर छोटे से छोटे पहलू को जहन में रखकर तैयारी की गई है। इस मेले में श्रृद्घालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल, पीने के पानी, शौचालयों, स्वागत कक्ष, बचाव टीमे, श्रृद्घालुओं के ठहरने की व्यवस्था, बीमा की व्यवस्था, महिलाओं के लिए ब्रहमसरोवर पर चैंज करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सूर्य ग्रहण मेले में श्रृद्घालुओं व साधुओं की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्नान की व्यवस्था की है। सन्निहित सरोवर पर भी हर प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर डीएसपी डा. शीतल सिंह, डीएसपी सुभाष चंद्र, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
मीडिया के लिए थीम पार्क में बनाई जाएगी पार्किंग
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले के लिए मीडिया की पार्किंग थीम पार्क में बनाई जाएगी। यहां से केडीबी कार्यालय में बनने वाले मीडिया सेंटर तक आवा-गमन के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। इस मेले में ट्रेफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य किया जाएगा।
बाक्स
सूर्य ग्रहण मेले को लेकर बनेंगे 25 पार्किंग स्थल
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले को लेकर शहर के चारों तरफ 25 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जिसमें गीता ज्ञान संस्थानम के सामने बीआर अम्बेडकर चौंक के पास, सलारपुर रोड़ पर ज्ञान राईस मिल, सलारपुर रोड़ पर एमडी मार्डन राईस मिल, अमीन रोड़ पर ब्रहमानंद मंदिर के पास, सलारपुर रोड़ नई अनाज मंडी, गांव मिर्जापुर के पास अस्थाई बस स्टैंड पर, गांव दयालपुर के पास कृषि योग्य भूमि पर, पिहोवा रोड़ पर अस्थाई बस स्टैंड के पास, पिहोवा रोड़ पर राज पैलेस के पास, पिहोवा रोड़ पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास व सामने, झांसा रोड़ पर बहादुरपुरा चौंक गांव भिवानी खेड़ा के पास, झांसा रोड़ पर श्याम कालोनी के पास, पारस धर्मकांटा झांसा रोड़ पर अस्थाई बस स्टैंड के पास, झांसा रोड़ पर खादी ग्रामोद्योग केन्द्र के पास, पुलिस अधीक्षक निवास के सामने, सैक्टर 10 नए बस स्टैंड के पीछे, राधा मृदुल बिहारी मंदिर पिपली के सामने, हुडा कार्यालय सैक्टर 3 व 4 के डिवाईडर के पास, उमरी रोड़ पर सम्राट भवन के पास, सैक्टर 8 विज्डम प्राथमिक स्कूल के सामने, सैक्टर 8 विज्डम वल्र्ड स्कूल के पास अस्थाई बस स्टैंड में, महिला पुलिस स्टेशन के पास सर्किट हाउस के नजदीक, पिहोवा रोड़ केएस कान्वेंट स्कूल के पास तथा गांव मिर्जापुर में पिहोवा रोड़ की तरफ जाने वाली सडक़ शामिल है।
बाक्स
मेला क्षेत्र में चलेंगी नि:शुल्क 260 ई-रिक्शा
मेला क्षेत्र में अस्थाई बस स्टैंड और पार्किंग स्थलों से 260 ई-रिक्शा को निशुल्क चलाया जाएगा। इसमें थर्ड गेट से वाल्मिकी चौंक तक 50 ई-रिक्शा, देवी लाल चौंक से पुराने बस स्टैंड तक 50 ई-रिक्शा, रेलवे स्टेशन से छटी पातशाही गुरद्वारा तक 70 ई-रिक्शा, 100 फुटा रोड विज्डम वल्र्ड स्कूल सेक्टर-8 से बीआर चौंक तक 20 ई-रिक्शा, ब्रहमा मंदिर चौक से बीआर चौक तक 40 ई-रिक्शा, मीडिया स्पेशल थीम पार्क से केडीबी कार्यालय तक 10 ई-रिक्शा, सर्किट हाउस से बीआर चौक तक 20 ई-रिक्शा निशुल्क चलाई जाएंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *