थानेसर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा आज अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में सुबह 10 बजे, मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे जनसभा के मुख्य अतिथि, तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद संजय भाटिया व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र 3 अगस्त हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर अनाज मंडी में प्रदेश की पहली जनसभा होने के कारण कार्यक्रम स्थल व आस-पास के क्षेत्र में खूबसूरत साज-सज्जा की गई है। यह जनसभा हरियाणा प्रदेश की विधानसभाओं में पहली जनसभा है। यह जनसभा 4 अगस्त को सुबह 10 बजे थानेसर अनाज मंडी में होगी। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
राज्यमंत्री एवं जनसभा के संयोजक सुभाष सुधा शनिवार को थानेसर सब्जी मंडी में सभा को संबोधित करने के बाद अनाज मंडी में जनसभा की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठï नेता राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह की 4 अगस्त को होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की और रैली को सफल बनाने के लिए डयूटियां भी लगाई।
राज्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 4 अगस्त को होने वाली प्रदेश की पहली विधानसभा रैली ऐतिहासिक और यादगार होगी। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियां करेंगे और विधानसभा के हर गांव और वार्ड में जाकर लोगों को जनसभा का निमंत्रण दिया है। यह जनसभा थानेसर अनाज मंडी में सुबह 10 बजे होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह जनसभा को संबोधित करेेंगे। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित भाजपा के शीर्ष नेता पहुंचेंगे। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 4 अगस्त को थानेसर अनाज मंडी में होने वाली जनसभा एक ऐतिहासिक और यादगार जनसभा होगी। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात भी दे सकते है। इस जनसभा के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई है और हजारों की संख्या में लोग इस जनसभा में पहुंचेंगे।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने 4 अगस्त की जनसभा को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली जनसभा है, इसलिए इस जनसभा की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और मौसम को देखते हुए लोगों के लिए पीने के पानी सहित तमाम व्यवस्था की जाएंगी। इस बैठक में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *