हरियाणा में करनाल के नबीपुर गांव में महिला पर दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने रविवार देर रात को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रियंका ने बताया कि उसने आरोपी आकाश उर्फ विशु निवासी गोल्डनपुरी जगाधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। आने वाली 23 दिसंबर को कोर्ट में उसकी गवाही है। जिसके चलते उस पर हमला हुआ है।

वारदात के समय घर पर अकेली थी महिला
प्रियंका ने बताया कि रविवार दोपहर के बाद जब घर पर अकेली थी तो उसके घर पर दो नकाबपोश बदमाश आए। आते ही एक आरोपी ने पहले उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका सिर दीवार पर मारा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बेड पर गिरा कर उसका गला दबाते हुए कहा कि अगर कोर्ट मे गवाही दी तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
कुंजपुरा थाना के SHO कुलदीप ने बताया कि देर शाम को महिला की शिकायत उन्हें मिली थी। शिकायत मिलने के बाद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *