करनाल, 18 जुलाई । जिले के 182 प्राथमिक विद्यालयों में संपर्क फाउंडेशन द्वारा डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जा रहे हंै, जिनमे एनिमेशन विडिओ और डिजिटल कंटेन्ट द्वारा अंग्रेजी, हिन्दी, गणित और विज्ञान विषयों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए अध्यापकों को इन उपकरणों को प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो चुके हैं जिसमे आज दूसरे चरण में निसिंग खंड के 39 प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस अवसर पर बी.इ.ओ. राममूर्ति शर्मा उपस्थित रहे । प्रशिक्षण जिला संपर्क को-ऑर्डिनेटर पूजा मोयल व विवेक कुमार द्वारा दिया गया ।
जिला संपर्क कोऑर्डिनेटर पूजा मोयल ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर डिवाइस में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्र छात्राओं के लिए रोचक एनिमेटिड पाठ्य सामग्री दी गई है जो कक्षा 1 से 5 तक का एफ.एल.एन. (सभी विषय) और कक्षा 6 से 8 तक फन विद साइंस शामिल करती है । साथ ही इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोर्स भी उपलब्ध हैं जो कि अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक दयानंद ने बताया कि इससे अध्यापकों और छात्रों दोनों को ही बहुत लाभ मिलने वाला है । उन्होंने कहा कि अगले चरण में जिले के शेष चार खंडों क्रमश: करनाल, इंद्री, घरौंडा और असंध में भी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर ए.बी.आर.सी. रिंकल कांबोज, प्रवीण कुमारी, एम.आई.एस. कोऑर्डिनेटर सुमित, लेखा लिपिक रोमी गोयल और लेखा सहायक शिल्पी गुप्ता का विशेष योगदान रहा ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *