भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुरथल यूनिवर्सिटी में होगी बैठक
करनाल, 18 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उड़ाना ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 19 जुलाई को डीसीआरयूएसटी यूनिवर्सिटी मुरथल सोनीपत में किया जाऐगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उड़ाना ने बताया कि बैठक में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैणी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी भाजयुमो अभिनव प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव भाजयुमो गौरव गौतम, युवा मोर्चा प्रभारी एवं आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई समेत कई दिग्गज नेता हिस्सा लेकर कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होंगे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आंमत्रित सदस्यों, जिले के मंडल प्रभारियों, पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उड़ाना ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाली बैठक में कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का कार्य किया जाऐगा। भाजपा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाऐगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने प्रदेशवासियों ओर भाजपा पदाधिकारियों से अपील की है कि वह इस बैठक में जरूर हिस्सा लें। बैठक में कार्यकर्त्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 जुलाई को डीसीआरयूएसटी यूनिवर्सिटी मुरथल सोनीपत में बैठक होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *