करनाल, 10 जुलाई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नियमित रूप से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां लघु सचिवालय के  सभागार में समाधान शिविर का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में किया गया। ऐसे ही शिविर नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इन शिविरों में 34 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने बातचीत करते हुए कहा कि करनाल मुख्यालय पर 4 शिकायतों का समाधान किया गया, जिसमें कॉलोनी नियमितीकरण की एक और क्रिड से संबंधित तीन समस्याएं थीं। इसी तरह नीलोखेड़ी उपमंडल में जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित 6 व एक समस्या प्रधान मंत्री आवासीय योजना से संबंधित थी। इंद्री उपमंडल में परिवार पहचान पत्र की 10 समस्याओं का समाधान हुआ और असंध उपमंडल में भी परिवार पहचान पत्र की 21 समस्याएं निपटाई गईं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि घरौंडा उपमंडल में 12 समस्याओं का समाधान हुआ, जिसमें से पांच समस्याएं प्रॉपर्टी आईडी, 6 समस्याएं परिवार पहचान पत्र व एक समस्या पेंशन से संबंधित थीं।  समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
जिला सचिवालय में आयोजित शिविर में आज नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा  डीएसपी नायब सिंह,  डीडीपीओ कृष्ण लाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।