घरौंडा/करनाल, 10 जुलाई।   निर्वाचक पंजीयन एवं उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, चण्डीगढ़ के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर पूर्व संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत हल्का-घरौंडा के सभी बीएलओ द्वारा 25 जुलाई से 9 अगस्त तक डोर-टू-डोर सर्वे बीएलओ एप के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें सभी बीएलओ आमजन से दावे तथा आपतियाँ प्राप्त करेंगे व मतदाता सूचियों में शुद्धिकरण संबंधी कार्य भी करेंगें। इसके साथ-साथ सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच-पड़ताल करेगें। इसको लेकर मतदान केन्द्रों पर 27 जुलाई, 28 जुलाई, 3 अगस्त व 4 अगस्त को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
निर्वाचक पंजीयन एवं उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार सोनी बुधवार को अपने कार्यालय में घरौंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुपरवाईजरों की बैठक लेने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने  ने बताया कि बीएलओ की वेरिफिकेशन रिपोर्ट  के आधार पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त दिनों में आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पटवारी, चौकीदारों के माध्यम से प्रोग्राम का व्यापक प्रचार करवाया जा रहा है। इसी प्रकार से नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र में प्रचार हेतु मुनादी करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण 2024 के अन्तर्गत प्राप्त दावे तथा आपत्तियों का समय पर निपटारा करके ईरोनेट पर डाटा फीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। सभी ईआरओ व एईआरओ मतदान केन्द्रों पर जाकर सुपरवाईजरों तथा बीएलओ के कार्यों का औचक निरीक्षण करके पड़ताल करेंगे तथा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *