पिहोवा शहर के विकास के जारी होगा करोड़ों का बजट, आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को वितरित किए चेक
पिहोवा 2 दिसंबर हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नगर पालिका सहित तमाम सरकारी दफ्तरों में लोगों के काम लटकाने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो लोगों की फाइलों को लटका कर रखते हैं। उन्होंने नगर पालिका पार्षदों की बैठक ली। बैठक में पार्षदों ने शहर में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा खेल मंत्री के समक्ष रखी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही करोड़ों रुपए का नया बजट शहर के विकास के लिए जारी किया जाएगा। पार्षदों की मांग पर खेल मंत्री ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी उनकी सुनवाई नहीं करता तो वह लिखित रूप में उन्हें दे सकते हैं। ऐसे कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ-साथ उनका तबादला भी यहां से करवाया जाएगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने गांव टीकरी स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि सरपंच-पंचो का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। शपथ लेने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने दर्जनों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनने के लिए वे लगातार यहां उपस्थित रहेंगे। खेल मंत्री से हलका के नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों एवं सरपंचों ने भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लगभग 98 फीसदी सरपंच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में अपने गांव के विकास को सहमति दे चुके है। जल्द ही गांवों का दौरा किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निवारण किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *