चंडीगढ़, 7 जुलाई

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश में तटबंधों के मजबूत नहीं करने से मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के सीजन को देखते हुए नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं करवाया। पिछले साल की बाढ़ से लाखों लोगों का जान माल का नुकसान हुआ था। बीजेपी सरकार को प्रदेश के किसानों और लोगों से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार की बाढ़ से लाखों लोगों का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पिछले बार बाढ़ से हुए नुकसान के 1 लाख 30 हजार आवेदन आए थे, लेकिन बीजेपी ने एक भी पैसे का मुआवजा जारी न कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज स्थिति ये  कि कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले के जिन किसानों की फसल पानी में डूबी थी। वहां आजतक भी सूखी रेत की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक लेने का काम नहीं किया गया। यमुना के किनारे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में पिछले एक दशक से तटबंधों को मजबूत करने का कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण हर बार मानसून की बारिश में हरियाणा में बाढ़ आ जाती है। वहीं बीजेपी सरकार की शह पर यमुनानगर, अंबाला से लेकर सोनीपत और पानीपत में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अंबाला जिले में टांगरी नदी और मारकंडा नदी के भी खूब उत्पात मचाया था। उसके तटबंधों को मजबूत करने का भी कोई काम नहीं किया गया। घग्गर जोकि कैथल से सिरसा और फतेहाबाद की तरफ जाती है। उसके तटबंधों को मजबूत करने का कोई भी काम नहीं किया गया। हरियाणा के लोगों के जान माल से बीजेपी सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी केवल अपनी राजनीति में मशगूल है। पिछले बार भी नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो करोड़ों रुपए आए थे, वो भी वापस चला गया, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी सरकार ने पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया है। बीजेपी सरकार इस बार भी महज खानापूर्ति करने का काम करवा रही है। बरसात शुरू होने के बाद ही नदियों के तटों पर पत्थर डालने का काम शुरू किया है। इस बार भी प्रदेश के 13 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह को लोगों की जान माल की परवाह नहीं है। लोग इसका जवाब आने वाले चुनावों में वोट की चोट से देने का काम करेंगे। इस बार हरियाणा के लोग बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *