बिन पानी के नाव खे रहा है,वो नसीबों से ज्यादा दे रहा है….
-खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों श्यामप्रेमी
कुरुक्षेत्र/पिपली,7 जुलाई : समस्त पिपली निवासियों द्वारा शनिवार रात्रि नीलधारी गुरुद्वारा ग्राउंड में श्याम प्रभु का भव्य संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें दूर दूर से आए श्यामभक्तों ने आलौकिक दरबार के दर्शन किए। जानकारी देते हुए आयोजन मंडल सदस्य पंकज बजाज और सुमित गोयल ने बताया कि चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी के सान्निध्य में हुए इस संकीर्तन में समालखा से आमंत्रित गायक राजू हंस और पानीपत से साहिल शर्मा ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। कार्यक्रम में लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संकीर्तन के साथ साथ ही भक्तों के लिए विशाल भंडारा और जलजीरा की सेवा लगातार चलती रही। संकीर्तन से पूर्व रतनदक्ष चिट्टा मंदिर से श्री राम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। यात्रा से पूर्व चिट्टा मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया जिसके बाद भव्य रथ पर सवार श्री खाटू श्याम जी के स्वरूप का पूजन कर महिला-पुरुष और बच्चे हाथों में ध्वज लिए पिपली स्थित श्री राम मंदिर के लिए रवाना हुए। जगह-जगह निशान-यात्रा का स्वागत किया गया। चिट्टा मंदिर से चलकर यह यात्रा बीड़ पिपली, मेन बाजार, जी.टी.रोड, देवी मंदिर होते हुए श्री राम मंदिर पहुंची जहां भजन-कीर्तन व श्याम आरती के पश्चात निशान यात्रा का संपन्न हुई। वहीं,श्री श्याम संकीर्तन में गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों बिन पानी के नाव खे रहा है,वो नसीबों से ज्यादा दे रहा है….,खाटू बुला रहा है,कृपा नहीं तो क्या है…..,फूलों में सज रहे हैं मेरे श्याम खाटू वाले…, सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है…., साँवरिया ले चल परली पार…व हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं… पर श्यामभक्त काफी झूमे। आयोजन समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों को श्री श्याम स्वरूप और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्याम आरती में पूर्व सरपंच वीरेंद्र तलवाड़,श्री राम मंदिर के पुजारी राजीव कौशिक,श्यामप्रेमी अजय गोयल,वरुण गुप्ता,संजय चौधरी,हरविंदर सिंह,राजू मदान,सतपाल बंसल,निर्मल, गुलशन कालड़ा,लक्की गर्ग, विजय गर्ग, करुण पंच, नीरज, दिनेश, विनोद छाबड़ा, नीरज सिंगला, विजय मानव, नरेश फौजी, अजय सैनी सहित भारी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।
