केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर पहुंचे। टर्मिनल-1 पर आज भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं। हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो… मुआवजें की घोषणा भी की जाएगी।”

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “मृतकों के लिए 20 लाख रुपए और घायलों के लिए 3 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *