घरौंडा/करनाल, 27 जून। मानसून सीजन के मद्देनजऱ घरौंडा में नगर पालिका द्वारा ड्रेन की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। एसडीएम राजेश सोनी ने वीरवार को सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि बारिश से पहले ड्रेनों की मुकम्मल सफाई करने को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि सफाई के दौरान ड्रेन से निकलने वाले कूड़े आदि को ड्रेन के पास न फेंकें। बल्कि ड्रेन से हटाकर डिस्पोज करने का काम करें। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में ड्रेन की सफाई के लिए कोई ढील न बरती जाए। लापरवाही करने की सूरत में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *