बाबैन राकेश शर्मा

बडतौली में खेत में मक्का निकालते समय हडम्बा मशीन की चपेट में आने से सुखबीर सिंह की दाहिनी बाजू मशीन की पुलिया में आने से कंधे से कटने का समाचार है। पुलिस ने सुखबीर सिंह की शिकायत पर टै्रक्टर चालक के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज शिकायत में सुखबीर सिंह ने कहा कि उसने महेन्द्र सिंह वासी बडतौली से करीब 8 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है जिसमें करीब 5 एकड़ भूमि में मक्का लगाया हुआ है।  में अपने परिजनों के साथ हरविन्द्र सिंह की हडम्बा मशीन से मक्का निकाल रहे जिसको हरविन्द्र सिंह का नौकर जिसका में नाम नहीं जानता ट्रैक्टर को मशीन के साथ जोडकर चला रहा था। मशीन से मक्का के दाने तिरपाल से जमीन पर गिर रहे थे। उसने कहा कि जैसे ही वह तिरपाल ठीक करने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर का बैक गियर लगा दिया और ट्रैक्टर का पिछला दाहिने साइड का पहिया उसकी बाई टांग पर लग। ट्रैक्टर उसको लगने के कारण नीचे बिछी हुई तिरपाल उपर उठ गई और मशीन की पुलिया में फंस गई। तिरपाल ने सुखबीर को भी मशीन की तरफ खींच लिया और उसकी दाहिनी बाजू मशीन की पुलिया में आ गई जो कंधे से कट गई। सुखबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बाजू ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर का बैक गियर लगाने के कारण कटी है।  पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *