अभी जारी है आमजन के लिए मानसून से पहले गर्मी का फाइनल टॉर्चर
कुरुक्षेत्र, 14 जून : इस बार लम्बी खींचती गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। सूर्य देवता आसमान से आग उगल रहे हैं व जमीन तेज धूप से तप रही है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। प्रचंड गर्मी के चलते अब लोगों की जान पर आफत बन गई है। ऐसे में अभी हरियाणा के लोगों को इस गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि हरियाणा के 5 जिलों में ओरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अभी चार दिनों तक लू चलने को लेकर ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 15 से 19 जून तक गर्म हवाएं चलने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कुरुक्षेत्र का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री को पार कर चुका है। 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *