कुरुक्षेत्र 6 जून जिला एवं सत्र न्यायधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय भारत द्वारा आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को लेकर प्री लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके तहत पार्टी को एडीआर सैंटर में बुलाया गया और मैडिएशन सेंटर में सीजेएम एवं डीएलएसए के सचिव नितिन राज एवं मैडिएटरस के द्वारा मध्यस्था करवाने का प्रयास किया गया। जिन पार्टीज के केसों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत के लिए चुना गया है, उन सभी पार्टियों को नोटिस के द्वारा एडीआर सैंटर में बुलाया गया था। इस प्री-लोक अदालत में करीब 150 लोगों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता भी इस प्री लोक अदालत में मौजूद रहे।
