कुरुक्षेत्र 6 जून राजकीय बहुतकनीकी में तीन दिवसीय आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं के द्वारा मेजर प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर जोगिन्दर सिंह व वास्तुकला विशेष डा. शोभा शर्मा, प्राध्यापिका विजडम वर्ल्ड ने शिरकत की। संस्थान में छात्र-छात्राओं ने अपने कार्य विशेषताओं का सराहनीय प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा चुने हुए वास्तुशिल्प प्रोजेक्ट का विस्तृत अध्ययन करके उसके डिजाइन का निर्माण सूक्ष्म कलाकृति के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के साथ एमओयू करने वाली संस्था मॉडर्न हाउस डिजाइनर के सीईओ केसी रंगा व न्यू विजन आर्किटेक्ट के सीईओ अरुण ने शिरकत की।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा की हमारे युवाओं में अकल्पनीय क्षमताएं हैं इनको सिर्फ अवसर की आवश्कता है। अवसर मिलते ही हमारे छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट विषय के प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर बधाई दी। आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट की अधिकारी अर्चना शर्मा ने कहा की छात्रों ने इस तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के दौरान अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाया है व आर्किटेक्ट विषय के बाहरी संरचना शैली व आंतरिक बनावट एवं व्यवस्था व उससे संबंधित निर्माण सामग्री के बारे में बहुमूल्य ज्ञान हासिल किया है। इस प्रदर्शनी में छात्र पवन, हर्ष, कास्वीर, मोहित, अनमोल, अंजलि, नेहा, हिमांशु, प्रथम, सौरभ, तरन्नुम, अजय इत्यादि ने विशेष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में संस्थान के विभिन्न विभागाध्यक्ष सत्यवान ढाका, हरविंदर सिंह सैनी, कंवल सचदेवा, राजीव कुमार, प्रशिक्षक सोहन पाती, कुसुम, चन्दन आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के टीपीओ विजय सिंह ने बताया कि एमएसरिलाएबल फेसिलिटी एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली ने कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा कल ही कुछ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों का चयन किया है।
