एसडी मॉडल सी.से. स्कूल करनाल के ऑडोटोरियम हॉल में 4 जून को प्रात: 8 बजे होगी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की

गणनाकरनाल, 2 जून।  करनाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना 4 जून को प्रात: 8 बजे एसडी मॉडल सी.से. स्कूल करनाल के ऑडोटोरियम हॉल में होगी। मतगणना प्रक्रिया के दौरान इसी स्कूल के ऑडोटोरियम हॉल को रिटर्निंग अधिकारी का कक्ष बनाया गया है। सभी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना के आंकड़े आने के बाद यहीं से ही करनाल लोकसभा क्षेत्र का फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जि़ला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना के लिए कुल 38 टेबल लगाए जाएंगे। इनमें 12 टेबल ईटीपीबीएस की स्कैनिंग के लिए तथा 26 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगेंगे। साथ ही ईटीपीबीएस की प्रत्येक टेबल पर एक उच्च गुणवत्ता का स्कैनर लगाया जाएगा। मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *