करनाल, 2 जून। 
      लोकसभा आमचुनाव व करनाल विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम गर्मी के चलते घर बैठे आसानी से चुनाव आयोग की वेबसाइट रिजल्टडॉटईसीआईडॉटइन या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि 4 जून को लोकसभा आम चुनाव 2024 व करनाल विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना होगी। गिनती का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केन्द्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में आमजन घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट रिजल्टडॉटईसीआई डॉट इन पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतगणना केंद्रों पर मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस बारे में सभी संबंधित एआरओ को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *