सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने गर्मी में लोगों के सहयोग के लिए चलाया अभियान
कुरुक्षेत्र, 29 मई : चारों तरफ आग उगलती गर्मी पड़ रही है। पूरे प्रदेश सहित कुरुक्षेत्र में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाएं लोगों का सहयोग कर रही हैं। इस कड़ी मे सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की टीम भी महिलाओं, बच्चों तथा आम लोगों को लगातार गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रही हैं। सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट की टीम निरंतर स्लम एरिया में पहुंच रही है। गरीब परिवारों के बच्चों व विशेषकर महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए जागरूक कर रही है। कुरुक्षेत्र के बाहरी व सरस्वती कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का प्रकोप अपने शीर्ष पर है। आप सभी लोगों को अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का भी संभाल करें। लोग जब तक बहुत जरुरी न हो धूप में जाने से परहेज करें। सेवा ट्रस्ट की महिला खंड कोआर्डिनेटर पूजा सैनी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सेवा ट्रस्ट लगातार महिलाओं व बच्चों को डाबर ग्लूकोज बांट रहा है। खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन्, सुमन्त सैनी व विजय पंघाल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपनी को स्पॉन्सर डाबर इंडिया के सहयोग से ग्लूकोज सी के पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर रूबी, रानी, सुनीता, सोहणी इत्यादि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की टीम ग्लूकोज सी के पैकेट वितरित करते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *