महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा मानव जीवन में विपत्ति व परेशानी होती है तो ईश्वर की शरण में आते हैं, हमेशा ईश्वर ने रक्षा करते हैं

कुरुक्षेत्र, 29 मई : कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है। हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तो मौसम का तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा है। ऐसे में लोगों का गर्मी के मारे बुरा हाल है। गर्मी से परेशान लोगों ने अब भगवान की शरण ली है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मौसम विभाग से अभी और गर्मी पड़ने की जानकारी मिली है तो लोगों आध्यात्म का सहारा लिया है। उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में पूजन व हवन यज्ञ किया। यह हवन स्वामी पृथ्वी पुरी ने विद्वान ब्राह्मणों के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द गर्मी को कम किया जाए व बरसात हो। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हमारे शास्त्रों में स्पष्ट वर्णन किया गया है कि जब-जब मानव पर विपत्ति आई है, मानव तब-तब वह ईश्वर की शरण में गया है और हमेशा ईश्वर ने उसकी रक्षा की है। हम ईश्वर को दीनबंधु, दीनानाथ, दयालु व करुणा का सागर आदि नामों से पुकारते हैं इसलिए हम सबने जनकल्याण की भावना से यज्ञ- हवन पूजन किया है। हवन, यज्ञ और पूजन करने से देव प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, प. राधेश्याम, बिल्लू पुजारी, दर्शन, निशान सिंह, कुलविंदर कौर, हरविंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, गुरसीपत कौर, मोहन लाल, हुकमी देवी, शांति देवी, रविंद्र सैनी, बलजीत गोयत, प्रीतो राणा, सुमन, कृष्ण कुमार, रेनू, रीतिका, अनुभव, मनोज शर्मा, नीरज, भगवान दास व राज कुमार आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *