जिले में 4 जगह बनाए गए थे पिंक बूथ, मतदाताओं ने मतदान के बाद खूब क्लिक करवाई सेल्फी

अम्बाला, 25 मई- अम्बाला लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन के मार्गदर्शन में बने चारों पिंक बूथों पर मतदाताओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इन बूथों पर मतदाताओं मे मतदान के बाद जमकर सेल्फी क्लिक करवाई और इस पहल की प्रशंसा की।

अम्बाला कैंट के बूथ नंबर 83 पिंक बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी। इस बूथ पर रखे सेल्फी स्टैंड पर महिलाओं, पुरुषों व पूरे परिवारों ने फोटो क्लिक करवाई। अम्बाला कैंट की रहने वाली नेहा ने मतदान के बाद सेल्फी क्लिक करवाई और कहा कि पिंक बूथ एक अच्छी पहल है। इस तरह के प्रयासों से लोगों में उत्साह पैदा होता है और इस चुनावी पर्व में हर कोई भागीदार बनने के लिए आगे आता है।

अम्बाला शहर के 71 नंबर बूथ को पिंक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर मतदाताओं ने पिंक बूथ की सजावट और सेल्फी प्वाइंट की प्रशंसा की। इसी तरह नारायणगढ़ में 43 नंबर पिंक बूथ बनाया गया था। यहां वोट डालने पहुंची रीना ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी भी दिन का महत्व दोगुना कर देते हैं। पिंक बूथ अच्छा प्रयास है। मुलाना के 205 नंबर बूथ को पिंक बूथ बनाया गया था। जहां मतदान में खासा उत्साह देखने को मिला।

बुजुर्गों ने मतदान के बाद क्लिक करवाई सेल्फी
जिले भर में बुजुर्ग मतदाताओं में भी जबरद्स्त क्रेज देखने को मिला। अम्बाला में 112 नंबर पीडब्लूडी बूथ पर बुजुर्ग शीला देवी और पालाराम ने मतदान किया। इसी तरह यूथ बूथ पर अम्बाला कैंट के 90 वर्षीय मदन गोपाल शर्मा ने अपने बेटे शिव चंदन के साथ मतदान किया और फोटो क्लिक करवाई। अम्बाला कैंट के 75 वर्षीय सुरेंद्र गुलाटी ने भी मतदान किया। इसी तरह बूथ नंबर 5 पर 78 वर्षीय कमलेश कुमारी ने मतदान किया।

यूथ में नजर आया क्रेज
जिले में कुछ यूथ मतदाताओं ने भी पहली बार मतदान किया।

अम्बाला कैंट के 58 नंबर यूथ बूथ पर 21 वर्षीय हर्षमीत ने पहली बार किया मतदान किया। हर्षमीत ने मतदान के बाद सेल्फी क्लिक करवाई और लोगों को इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तरह अम्बाला कैट में हर्षिता ने पहली बार मतदान किया। पीडब्लूडी बूथ पर भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *