अम्बाला, 25 मई- अम्बाला के डीसी डॉ. शालीन ने 25 मई के दिन अम्बाला पुलिस लाईन में बने बूथ पर वोट डाला। डीसी डॉ. शालीन स्वयं मतदाताओं की लाइन में लगे और एक आम आदमी की तरह पूरी प्रक्रिया को फोलो करते हुए मतदान करके बाहर आए। उन्होंने सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश भी दिया।

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह मौका 5 वर्ष में एक बार मिलता है। ऐसे में हमें आगे आकर मतदान करना चाहिए। डीसी डॉ. शालीन सुबह करीब 7 बजे मतदान के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाकर फोटो क्लिक भी करवाया और आमजन को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *