शांडिल्य बोले : पाकिस्तान आस्तीन का सांप, पंजाब में खालिस्तान आतंकियों को फंडिंग कर रही आईएसआई
 
खालिस्तानी एवं भिंडरावाला समर्थक अमृतपाल सिंह को तिहाड़ जेल में डाला जाए : वीरेश  शांडिल्य
 
लाडवा (कुरुक्षेत्र) : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज लाडवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ भड़कते हुए पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हत्या कर उसका शव भारत को सौंपने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा कर डाली । शांडिल्य ने कहा पाक का आतंकवादी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है और जब भारत में पुलवामा हमला हुआ और भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हुए उस समय आसिम मुनीर पाकिस्तान की आतंकी एजेंसी आईएसआई का प्रमुख यही आसिम मुनीर था जिसके इशारे पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से मिलकर हमला हुआ था ।
 
वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पिछले 25 वर्षों से पाकिस्तान के खिलाफ जनांदोलन तैयार कर रहे और दिल्ली से कश्मीर तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ रथयात्रा निकालने वाले वीरेश शांडिल्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पाकिस्तान से तमाम संबंध खत्म किए जाए क्योंकि पाकिस्तान आस्तीन का सांप है और समय-समय पर पाक ने भारत की पीठ में छुरा घौंपा है । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि पाकिस्तान पर हमला बोलकर लाहौर,कराची एवं इस्लामाबाद में भारतीय ध्वज लहराएं जाएं । उन्होंने कहा पाकिस्तान आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत में खालिस्तानी कट्टरपंथी भी भारत का माहौल खराब कर रहे है इसके खिलाफ भी भारत सरकार शिकंजा कसे । 
 
एटीएफआई प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब में अमृतपाल सिंह जब से आया है तब से जगह जगह जरनैल सिंह भिंडरावाला मुहिम व गन कल्चर शुरू हो चुका है। और जिस तरह अमृतपाल सिंह कट्टरपंथियों व खालिस्तान मुहिम चलाने वालों को हवा दे रहा है उससे पंजाब का हिन्दू समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है l शांडिल्य ने कहा पंजाब के सभी गुरुद्वारा साहिब के बाहर जरनैल सिंह भिंडरावाला के फोटो होर्डिंग लग रहे है जिससे हिन्दू-सिख भाईचारा खंडित हो रहा है और पंजाब में फिर से अशांति का माहौल बन रहा है l केंद्र सरकार सभी गुरुद्वारों से भिंडरावाला की तस्वीरें हटवाने की मुहिम शुरू करें और श्री दरबार साहिब अमृतसर एवं पंजाब के जिलों में बने जरनैल सिंह भिंडरावाला के गुरूद्वारे को बंद एवं ध्वस्त करने की मुहिम शुरू करें इसके लिए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया सरकार का साथ देगी l शांडिल्य ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में आतंकवाद खत्म करने में फेल हो चुकी है। और पंजाब में पैरा मिलिट्री फोर्स व सेना तैनात की जाए। माहौल खराब होने के बाद जागना व्यर्थ है और इस मुहिम में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ है और पंजाब में फिर आतंकवाद न आए, फिर निर्दोष हिन्दुओं की हत्या न हो, फिर पंजाब आतंक के डर से खाली न हो, फिर पंजाब की सड़कें खून से लाल न हो, इसके लिए हम कोई कुर्बानी को तैयार है 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *