किसान नेताओं की किसान आंदोलन में हिस्सा लेने पर हुई गिरफ़्तारयों के विरोध में अंबाला में BKU शहीद भगत सिंह ने गुरुद्वारा मर्दों साहिब में बैठक कर फैंसला लिया गया कि हर गांव में शुभकरण का पोस्टर लगाया जाएगा और भाजपा नेताओं का शांतिपूर्ण विरोध किया जाएगा। इसके साथ 7 अप्रैल को रोष मार्च निकाला जाएगा और सरकार पर गिरफ्तार किसानो को छोड़ने का दबाव बनाया जाएगा बात नही मानी जायेगी तो 9 अप्रैल को शम्भू बार्डर के पास अनिश्चित काल के लिए रेल मार्ग ठप्प कर दिया जायेगा।
13 फरवरी से जारी किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले किसानो को नोटिस देने के साथ अब पुलिस गिरफ्तारियां भी कर रही है। अंबाला में वाटर कैनन बॉय नवदीप व गुरकीरत की गिरफ्तारी हुई है। जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान अंबाला के मर्दों साहिब गुरुद्वारा में इकट्ठा हुए और फैंसले लिये कि हर गांव में शुभकरण का पोस्टर लगाया जाएगा और भाजपा नेताओं का शांतिपूर्ण विरोध किया जाएगा। भाजपा नेताओं से सवाल पूछा जाएगा कि शुभकरण का क्या कसूर था.? इसके साथ 7 अप्रैल को रोष मार्च निकाला जाएगा और सरकार पर गिरफ्तार किसानो को छोड़ने का दबाव बनाया जाएगा । सरकार द्वारा बात नही मानी जायेगी तो 9 अप्रैल को शम्भू बार्डर के पास अनिश्चित काल के लिए रेल मार्ग ठप्प कर दिया जायेगा।
