हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा की ये कांग्रेस और कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे बेलगाम नेता कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवता तक बनाए गए है, यही कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार है।
असीम गोयल ने तीखे तेवर करते हुए कहा कि ऐसे लोगो को कांग्रेस अपनी आवाज बना कर लोगो में भेज रही है, उन्होंने कहा कि वही प्रियंका गांधी जो बेटी हु लड़ सकती हु का नारा देती है वो भी इस पर पूरी तरह चुप है उन्हे ऐसे नेताओं को घर बिठाना चाहिए और दिखाना चाहिए की कांग्रेस महिलाओं के साथ है। वही उन्होंने महिला आयोग से भी कारवाई की मांग की है।
