शहर के कबीरपुर नाले के पास व्यक्ति से एक लाख 33 हजार रुपए लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियाें को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी हरिराम उर्फ विक्की , प्रमोद उर्फ अमन व नवीन गांव लिवान जिला सोनीपत के रहने वाले हैं।

10 अगस्त को अनमोल सक्सेना सलेमपुर रोड मथुरा ने सेक्टर 27 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह गुडंलक फाइनेंस इन्कुजन मे करीब दो साल से सीएसओ के पद पर नौकरी कर रहा है। वह कंपनी के एक लाख 33 हजार रुपए लेकर बागपत से अपनी बाइक पर सोनीपत के लिए चला था। शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर जब वह कबीरपुर नाले से थोड़ा पहले पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे आरोपियों ने अपनी बाइक अड़ा दी थी। इसके बाद दो बाइक और आ गयी थी।

इन पर दो लड़के सवार थे। आरोपियों ने उससे उसका बैठ लूट लिया था। बैग में एक लाख 33 हजार रुपए थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआई सिकंदर ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *