भाजपा ही देश व प्रदेश को विकसित बना सकती है
बाबैन, 11 मार्च: भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार दवारा किए गए विकास कार्य आम नागरिक को धरातल पर साफ नजर आ रहे है। इस सरकार ने दस सालों में इतने विकास कार्य किए इतने कार्य कांग्रेस की सरकार कभी सोच भी नहीं सकती। इस देश को कांग्रेस ने 70 साल लूटने का काम किया और देश की जनता को धोखा देने काम किया है। इसलिए हरियाणा प्रदेश की जनता समझदार और जानती है कि भाजपा ही देश व प्रदेश को विकसित बना सकती है।
भाजपा नेता संदीप गर्ग बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हर देश में भारत देश के चर्चे होते है, यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी भारत देश के बारे में सोचते है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से कार्य किया है। क्षेत्रवाद, परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति को खत्म करके अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए सरकार ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में ही देश को दुनिया में पाँचवें पायदान पर लाकर खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रदेश की उन्नति के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे है। इस प्रदेश में लोग भाजपा की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं से खुश है और इस प्रदेश की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ पहुंचा है और गरीब एंव योग्य युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली है। इससे पहले सरकारों में पर्ची व खर्ची के आधार पर नौकरियां मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार आज वर्ग के बारे में सोच रही है और सभी को साथ लेकर चलने वाली सिर्फ भाजपा पार्टी है। वहीं इससे पूर्व संदीप गर्ग का दुकानदारों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर अशोक सिंगला, राज गर्ग, मनोज धवन, अनुज गर्ग, घनश्याम काम्बोज, प्रदीप, विपिन शर्मा, सुरेश, मोहन, राजिन्द्र आदि मौजूद थे।
11 बाबैन: बाबैन में दुकानदारों के साथ पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा नेता संदीप गर्ग।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *